बदायूं जनसभा में गरजे मुख्यमंत्री योगी


बोले- यूपी में अब सब चंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बदायूं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था, अराजकता रहती थी। आज नो कर्फ्यू नो दंगा। यूपी में अब सब चंगा।
परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़वाते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक सरकार की योजनाओं को गिनाया। इसके बाद नगर निकाय प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि लोगों को आवास की सुविधा मिली है। करोड़ों लोगों के घरों में शौचालय बने हैं। रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध हो गए। उन्होंने कहा कि भारत इकलौता देश है, जिसने 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क राशन दिया। यूपी में 15 करोड़ लोगों से पिछले तीन वर्ष से फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
हेलीपैड पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, हरप्रसाद पटेल, राजेश यादव, पूनम यादव समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। बदायूं जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts