कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ाः पीएम मोदी

- बोले- ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते
बेंगलुरु (एजेंसी)।
कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर धोया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगले पांच सालों में 10 लाख नौकरियां निजी सेक्टर में देने का वादा किया है जो कि सफेद झूठ है। भाजपा सरकार ने कर्नाटक में  निवेश बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें कांग्रेस खत्म करना चाहती है। आस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा पुरातन संस्कृति, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या विवादों में रहने दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुईं थी लेकिन कर्नाटक की जनता सब जानती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था लेकिन आज भारत का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया लेकिन भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts