बाइक रैली निकालकर युवाओं ने घूमकर मांगे वोट
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर के युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रविवार को विशाल बाइक रैली निकाली गई। विजय संकल्प बाइक रैली के नाम से इस रैली को आयोजित किया गया। रैली में युवाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।
भाजयुमो के अध्यक्ष ठाकुर अंकुर कुशवाहा के निर्देशन में रैली निकाली गई। रैली विक्टोरिया पार्क से शुरू हुई। विक्टोरिया पार्क से बाइकों पर युवा निकले रैली कमिश्नरी पार्क चौराहा से कचहरी, आरजी कॉलेज, बच्चा पार्क, इव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम से होते हुए सूरजकुंड चुनाव कार्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।बाइक रैली में युवाओं ने वाहनों पर ओम के झंडे लगाए। ओम लिखे भगवा रंग के झंडे लेकर बाइक रैली निकाली गई। युवाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे और चुनाव प्रचार किया।
No comments:
Post a Comment