भाजपा मचा रही है लूटः अखिलेश

 बोले- जातीय जनगणना से स्थापित होगा रामराज्य
कानपुर।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाई और सफाई कर्मियों के पैर धोए हैं, ऐसे देश के प्रदेश में भाजपा वाले लूट मचाए हुए हैं। ऐसे लोगों की सफाई का काम समाजवादी पार्टी करेगी। प्रदेश सरकार में किसानों को भी ठगा जा रहा है। किसानों को उनके गेहूं की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
अखिलेश यादव रसूलाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गेहूं प्राइवेट हाथों में देकर अमीरों की जेब भरी जा रही है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाना चाहती है। जातीय जनगणना होने पर ही सबका साथ और सबका विकास संभव होगा। तभी रामराज्य स्थापित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जातीय गणना नहीं होगी, तब तक समाजवाद नहीं होगा। जब तक समाजवाद नहीं होगा, तब तक रामराज्य भी नहीं होगा। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाकर सबका विकास कराना चाहती है। उन्होंने कहा की वह अलीगढ़, मेरठ आदि सभी जगहों से होते हुए आए हैं।
इन चुनावों में सबसे ज्यादा मेयर सपा पार्टी जीतेगी। यह चुनाव 2024 के चुनावों की दिशा तय करेंगे और दिल्ली की सरकार में बदलाव होगा। इस सरकार में कुछ भी नया काम नहीं हुआ है।
यह सरकार झूठ फैला रही है और लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश में सपा सरकार ने जो सुविधाएं दी थीं, वह बंद हो गई हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं है.. डॉक्टर काम चलाऊ संख्या में ही है। जनता की सुविधा केवल खानापूर्ति तक रह गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts