कानपुर में सीएम योगी ने भरी जीत की हुंकार
बोले- अब दंगा कर्फ्यू नहीं, मनते हैं उत्सवकानपुर।
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। मंगलवार शाम छह बजे से प्रचार की गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पहुंचे हैं।
दक्षिण कानपुर क्षेत्र में किदवई नगर के कमर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में पहले कट्टे बनते थे। उपद्रव और दंगे होते थे। अब उत्सव मनते हैं, युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे...अब टैबलेट्स हैं।
उन्होंने कहा कानपुर में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है। कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का हम उद्घाटन करने वाले हैं। रिंग रोड बनने वाली है। मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ विकास मिल रहा है।।
जनसभा में सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना यहां तक कह दिया कि उनका निकाय चुनाव को कूड़ा उठाने का चुनाव करार देने का बयान छह करोड़ लोगों का अपमान है। योगी बोले कि दरअसल यह कूड़ा नहीं, सपा-बसपा के कचरे, गंदगी, अराजकता को साफ करने का चुनाव है।
No comments:
Post a Comment