नहाते वक्त शारदा में डूबी तीन लड़कियां

ग्रामीणों ने दो के शव निकाले, तीसरी लापता

लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शारदा नदी में नहाते वक्त तीन लड़कियां डूब गईं। दो लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनके शवों को निकाल लिया गया है, जबकि तीसरी लड़की लापता है।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 12:30 बजे शारदा नदी में तीन लड़कियां नहाने गई थीं। नहाते समय तीनों डूब गईं। गांववालों को सूचना मिली तो घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।  ग्रामीणों ने नदी से सीमा देवी (17) पुत्री रामनारायण निवासी बंसी नगर, सीमा देवी (15) पुत्री राजेश  निवासी गांव सुजानपुर थाना निघासन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
करिश्मा पुत्री दिनेश उम्र 16 साल निवासी बंसी नगर की खोज की जा रही है। करिश्मा का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दो किशोरियों की मौत से परिवार में मातम है। रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts