हेमा मालिनी और श्री देवी से लेकर सलमान खान और अनिल कपूर के साथ काम करने तक,जानिए ऋतिक रोशन की अनजानी फिल्में

मुंंबई। जबकि देश YRF की जासूसी दुनिया में ऋतिक रोशन, शाह रुख़ ख़ान और सलमान खान के मिलन का इंतजार कर रहा है, औरऋतिक रोशन और अनिल कपूर की आगामी फिल्म फाइटर में एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए उत्सुक हैं, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि ऋतिक रोशन इन तीनों के साथ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

हालाँकि ऋतिक रोशन ने काफ़ी अभिनेत्रियों के साथ अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है, बहुत लोग ये नहींजानते कि ऋतिक रोशन ने बाल कलाकार के रूप में श्रीदेवी और हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन साझाकी। जबकि उनके अभिनय की शुरुआत 2000 में कहो ना… प्यार है से हुई, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया, ऋतिकरोशन ने 6 साल की उम्र में मनोरंजन व्यवसाय में अपना काम शुरू किया। सुपरस्टार ऋतिक रोशन के कुछ अज्ञात प्रदर्शनों परएक नजर:

• आशा (1980):

छह साल की छोटी उम्र में, ऋतिक रोशन ने जीतेंद्र की फिल्म आशा के एक गीत 'जाने हम सड़क के लोगो' में पहली बार पर्दे परअपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गाने में ऋतिक भीड़ के साथ डांस भी करते है। फिल्म का निर्देशन अभिनेता के नाना जे ओम प्रकाश ने किया था।

• आप के दीवाने (1980):

उसी वर्ष, ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म आप के दीवाने में अभिनयकिया। ऋतिक रोशन ने फिल्म के एक गाने में फ्लैशबैक सीक्वेंस के लिए राकेश रोशन के किरदार की छोटी उम्र की भूमिकानिभाई।

• आस पास (1981):

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अभिनीत एक और गीत 'शहर में चर्चा है' में उपस्थिति दर्ज कराते हुए, ऋतिक रोशन ने हेमा मालिनी केसाथ पिंक में ट्विनिंग करते हुए प्यारा नृत्य किया।

• आसरा प्यार दा (1983):

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक रोशन एक पंजाबी फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। आसरा प्यार दा फिल्म के एक गीत में ऋतिक रोशन ने राज बब्बर और नवीन निश्चल के साथ नृत्य करते हुए अपने भांगड़ा कौशल का प्रदर्शन किया।

• भगवान दादा (1986):

भगवान दादा बाल कलाकार के रूप में ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म थी, जहां उन्होंने पहली बार अभिनय कर, ड्रामा के साथडॉयलॉग्स के सीन्स शामिल थे, जबकि पहले उन्हें केवल गीतों की झलक और कुछ दृश्यों में देखा गया था। एक्शन, डांस, ड्रामा के साथ, ऋतिक रोशन ने एक सीन के लिए प्रतिष्ठित दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी और लेजेंडरी रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा की।

• खेल (1992):

अपने अभिनेता से फिल्म निर्माता बने पिता राकेश रोशन के साथ एक AD के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए, ऋतिकने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर खेल के लिए अपने पिता से फिल्म निर्माण का पहला प्रशिक्षण लिया।

• करण अर्जुन (1995):

जबकि दुनिया वाईआरएफ के जासूसी ब्रह्मांड में टाइगर, पठान और कबीर के मिलन का इंतजार कर रही है, ऋतिक रोशन नेइससे पहले शाहरुख खान और सलमान खान के साथ राकेश रोशन की 90 के दशक की प्रतिष्ठित हिट फिल्म करण अर्जुन के लिएकाम किया था, जिसमें दोनों सुपरस्टार पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नज़र आए थे।

• कोयला (1997):

कहो ना.. प्यार है में प्रमुख अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत करने से पहले एक AD के रूप में ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्मराकेश रोशन की कोयला थी, जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया था, उसी के तुरंत बाद, ऋतिक नेशाहरुख खान के साथ कभी ख़ुशी कभी ग़म में स्क्रीन साझा की।एक बाल कलाकार से एक AD और अब देश के सबसे पसंदीदा और प्रसिद्ध सुपरस्टार में से एक, ऋतिक रोशन ने एकप्रेरणादायक यात्रा की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts