पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी पं. नेहरू को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (एजेंसी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरगे ने ट्वीट किया और लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
गौरतलब है कि 27 मई, 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली। वह 1947 से 1964 तक 74 साल की उम्र में मरने तक पीएम रहे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts