सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास रखा वित्त मंत्रालय

 डीके शिवकुमार को सिंचाई विभाग
बेंगलुरु (एजेंसी)।
कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शुक्रवार को मंत्रियों का पोर्टफोलियो तय हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास वित्त विभाग रहेगा। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के पास प्रमुख और मध्यम सिंचाई और बेंगलुरु शहर का विकास विभाग रहेगा। इसके साथ ही कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल को बनाया गया है।
वहीं, कर्नाटक के नए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव होंगे और कृष्णा बेयरे गौड़ा को राजस्व मंत्री (मुजरई को छोड़कर) बनाया गया है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने आज 24 मंत्रियों के लिए नामों को अंतिम रूप देते हुए कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली।
यह सूची प्रदान करने वाले कर्नाटक सरकार के सूत्र का कहना है कि यह एक मसौदा सूची है और राजभवन से जारी एक आधिकारिक सूची का इंतजार है।
सिद्धारमैया कैबिनेट में 34 मंत्री
कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी। तब सिद्धारमैया ने सीएम, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम और 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आज शनिवार को सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया।  बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई यानी अब कर्नाटक कैबिनेट में 34 मंत्री हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts