आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

 बोले- 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाएं प्रधानमंत्री

आजमगढ़।
वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आजमगढ़ समेत यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। ये आह्वान गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आजमगढ़ में किया। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंक दिया। नामदारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जमकर  विपक्ष पर निशाना साधा।
कहा कि मैं पहले भी कई बार आजमगढ़  आ चुका हूं। पहले यहां पर रात में बिजली नहीं रहती थी। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी का एक भी गांव नहीं जहां बिजली न पहुंची हो। उन्होंने कहा कि कभी संगीत के लिए मशहूर इस शहर को सपा-बसपा ने बदनाम करने का काम किया है। यूपी में बीजेपी की सरकार से संगीत महाविद्यालय की शुरुआत करके वापस उस गौरव को दिलाने का काम किया है।
गृहमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं। जिस आजमगढ़ को पूरे देश में आतंक के केंद्र के  रूप में जाना जाता था। आज ‘हरिहर घराने’ को सम्मान देने के काम किया गया है। उनके सम्मान में संगीत महाविद्यालय की नींव रखने का काम यहां हुआ है।
विरोधियों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने कार्यकाल में आजमगढ़ की छवि खराब करने का काम किया था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ को वापस उसका सम्मान मिला है। सपा और बसपा के कार्यकाल में यूपी की पहचान दंगा के लिए होती थी। लेकिन जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। उन्होंने एक भी दंगा नहीं होने दिया। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। आजमगढ़ विकास की नई पहचान बना है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषि-मुनियों, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों की इस धरती पर मैं गृहमंत्री अमित शाह की स्वागत करता हूं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक नया आयाम पेश किया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कौशांबी में राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

कौशांबी।

सिराथू में आयोजित कौशांबी महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में अरबों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी  को गाली गलौज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts