कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा दो सौ के पार 

मंगलवार को जिले में मिल 47 संक्रमित मरीज 

 मेरठ। कोरोना का कहर जारी है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिले में 47 कोरोना से संक्रमित मरीज मिले है।  जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 201  हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के  लिए अपील की जा रही है। भीडभाड से बचाने के लोगों से कहा जा रहा है। 

 मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा अशोक तालियान ने बताया कि मंगलवार को 936 सैंपल जांच के लिए भेजे गयी। जिसमें से 882 की रिपोर्ट आयी । जिसमें से कोरोना  से संक्रमित मरीज 47 मिले। मंगलवार को इक्कीस मरीजों को कोरोना को मात दी। अब कुल मिलाकर जनपद में 147  एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार किया जा रहा हे। जिसमें से 140 होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। जबकि चार  का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। जबकि तीन मरीज को दूसरे शहरों में उपचार किया जा रहा हे। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन  ने लोगों से अपील की  है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें । बच्चों व बुजुर्गों को भीडभाड से विशेष तौर पर बचाए। उन्होने कहा विभाग को अपने स्तर  व्यवस्थाओ ंको बनाने में लगा है । लेकिन आम जनता को भी जागरूक होने  की आवश्यकता है। कोरोना अभी गया नही ंहै। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts