अधिवक्ता परिषद मेरठ इकाई ने मनाया समरसता दिवस
अंबेडकर के जीवन के पांच स्थान पंच तीर्थ के रूप में विकसितः डा. नीरजमेरठ। अधिवक्ता परिषद ब्रज मेरठ इकाई मेरठ ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को समरसता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि शिव दत्त जोशी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मेरठ व मुख्य वक्ता डॉक्टर नीरज रहे। कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती आरती बंसल, श्रीमती मोनिका भारद्वाज, श्रीमती वंदना सिंह द्वारा वंदे मातरम के गायन से व कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. नीरज ने बताया कि डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर इनका पूरा नाम था। इन्होंने 32 विषयों में डिग्री प्राप्त कर रखी थी इन्होंने हिन्दू दर्शन को बढ़ावा दिया। गांधी जी के भारत विभाजन का विरोध किया व महिला उत्थान, दलित शोषण पर बहुत कार्य किए। डॉक्टर हेडगेवार जी के बुलाने पर सामाजिक चिंतन हेतु पूना भी गए तथा समरसता को बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी के जीवन से संबंधित पांच स्थानों महू जन्मस्थान, लंदन शिक्षा स्थल, नागपुर दीक्षा स्थल, दिल्ली महानिर्वाण स्थल, महाराष्ट्र में चैतन्य स्थल को पंच तीर्थ के रूप मै विकसित किया गया है। अंबेडकर जी ने कहा था कि मैं जन्मा तो हिंदू हूं लेकिन मरूंगा नहीं इसलिए अपनी मृत्यु से 15 दिन पूर्व जी को उनकी मृत्यु बौद्ध धर्म अपना लिया।
मुख्य अतिथि जिला बार के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी जी ने भी अंबेडकर जी के कार्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए महिलाओं के प्रति विशेष प्रावधान जो संविधान में दिए गए है के विषय में बताया। जिला बार के महामंत्री विमल तोमर ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया।
अधिवक्ता मनवीर सिंह ने बताया कि किस प्रकार अधिवक्ता परिषद अपने चारों आयामों को सफलतापूर्वक प्रत्यक्ष रूप से प्रभावी बनाने के लिए संकल्पित है एवं न्याय: मम धर्म: के उद्देश्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के कार्य को सफलतापूर्वक कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद मेरठ इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी ने और संचालन महामंत्री पराग गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झम्मन सिंह, सुभाष दत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंह सिरोही, जौहरी मल जी, मेहर पाल, पदम सिंह, मोहित पुंडीर, विक्रम आर्य, अभिषेक दीक्षित, सतीश चौधरी, मुकेश त्यागी, ज्योति, विकास त्यागी महलवाला, प्रमोद चौधरी, भूपेंद्र, सर्वेश शर्मा, वीर सिंह भड़ाना, राकेश कुमार, विशाल राणा, अमित धामा,अवकाश जैन, सविता रानी,सविता त्यागी, मीरा सिंह, नवनीत कुमार, सचिन भारद्वाज, आनंद कश्यप, संदीप सिंह, सहित अनेक अधिवक्ताओं ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment