प्रशासनिक कार्यों में जुटे चिकित्सक भी अब ई-संजीवनी पोर्टल पर जुड़ेंगे
मिशन निदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देशमेरठ, 19 अप्रैल 2023। प्रशासनिक कार्यों में जुटे चिकित्सक और सभी विशेषज्ञ भी अब टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-संजीवनी पोर्टल पर जुड़ेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. अखिलेश मोहन ने बताया- 11 अप्रैल को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश अपर्णा उपाध्याय ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जन समुदाय हो गुणवत्ता परक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से समस्त उप-केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के रूप में सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। गुणवत्ता पर टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी पोर्टल पर अपर/ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। एचडब्ल्यूसी के क्रियाशील होने के विभिन्न मानकों में से टेलीमेडिसिन के माध्यम से जन समुदाय को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण मानक है। भारत सरकार की निर्धारित शर्तों के अनुसार समस्त एचडब्ल्यूसी पर टेलीमेडिसिन/ टेली कंसल्टेशन की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
टेली कंसल्टेशन सेवाएं भारत सरकार के पोर्टल https://esanjeevni.mohfw.gov. in/user/signin के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। मिशन निदेशक की ओर से प्रशासनिक कार्यों में लगे समस्त चिकित्सकों, विशेषज्ञों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम की लॉगिन आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। पंजीकृत चिकित्सक, सीएचओ या एएनएम में से यदि कोई सेवानिवृत्त हो गया है, तैनाती के स्थान में कोई बदलाव हो गया है या फिर किसी कारण से काम नहीं कर रहा है तो राज्य स्तर पर यह सूचना अपडेट करानी है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) हरपाल सिंह ने बताया - जनपद में अब तक 73 चिकित्सा अधिकारी (एमओ) और 255 सीएचओ टेलीमेडिसिन सेवाओं के लिए ई संजीवनी पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया - प्रत्येक चिकित्सा इकाई ( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय) द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में ओपीडी अवधि में रोस्टर के मुताबिक अनिवार्य रूप से टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रदान करने के भी निर्देश हैं। वित्तीय 2022-23 में 206404 ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन ओपीडी हुईं। 31 मार्च 2021 में मेरठ जनपद में कुल 38220 ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन ओपीडी हुईं थीं। उस समय मेरठ पहले स्थान पर था।

No comments:
Post a Comment