तिहाड जेल में लॉरेंस गैंग के बदमाश प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोद कर हत्या
हमले में पांच अन्य कैदी भी घायल ,कडी सुरक्षा में चल रहा उपचार
नयी दिल्ली,एंजेसी । कैदियों की बनायी गयी तिहाड जेल भी सुरक्षित नहीं रह गयी है। शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की बैरक नम्बर तीन में चाकू से गोंद कर हत्या कर दी गई। उस पर चाकूओं से पांच से सात वार किए गये। यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। जेल में हुई बदमाश की हत्या के बाद हडंकप मच गया है। अधिकारी मामले की छानबीन करने में जुटे है।
घटना शुक्रवार पांच बजे की है। प्रिंस तेवतिया तिहाड जेल की बैरक नम्बर तीन में बंद था। उस समय उस हमला किया गया। गंभीर अवस्था में उसे पं दीन दयाल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में पांच अन्य कैदी भी घायल हुए है। उनका कडी निगरानी में उपचार किया जा रहा है। वही जेल प्रशासन ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए है।
बता दें प्रिंस तेवतिया 2010 के बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातें कर रहा था। उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 16 केस विभिन्न थानों में दर्ज थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसको गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था। 2008 में उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वह अपराध जगत का बड़ा चेहरा बनने के लिए उतर गया। लॉरेंस जैसे बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाने के बाद उसका सिक्का चल निकला था। पुलिस ने एक बार गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। गिरफ्तारी से पहले प्रिंस तेवतिया एक बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में था।
प्रिंस तेवतिया दक्षिणी दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित चौधरी समेत उसकी गई गैंगस्टरों से दुश्मनी हो गई थी। दुश्मनी बढ़ने पर प्रिंस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और हाशिम बाबा से हाथ मिला लिया था। दिल्ली के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। खानपुर की दुग्गल कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस के पिता सरकारी अफसर रहे हैं। उसकी एक बहन व एक भाई है।



No comments:
Post a Comment