पुलिस की निगरानी में सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद

 नाना-मौसा ने निभाए रिवाज, जनाजे में नहीं पहुंचा अतीक

प्रयागराज।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद का शव शनिवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच झांसी से प्रयागराज लाया गया, जहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। असद पिछले मंगलवार झांसी के बड़ागांव क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था।
मुठभेड़ में असद के अलावा हत्याकांड का एक और आरोपी गुलाम भी मारा गया था। अतीक के नाना ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि असद के जनाजे में उसकी मां भी शामिल नहीं हो पाई। शव को सुपुर्द ए खाक करने से पहले नहलाया गया। अतीक के गढ़ माने जाने वाले चकिया, करेली क्षेत्र में पुलिस पैनी निगरानी रही, वहीं कब्रिस्तान में भी बड़ी तादाद में आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा ड्रोन के जरिए सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखे थे।पुलिस के कड़े इंतजाम के चलते अतीक और असद से जुड़े करीबी लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल होने से बचते रहे। असद की मौत से हताश अतीक अहमद के भाई अशरफ ने पत्रकारों द्वारा काफी कुरेदने पर कहा था कि अल्लाह ने दिया था और उसी ने वापस ले लिया। इस बीच शुक्रवार देर शाम अतीक को रूटीन जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts