भ्रष्टाचार में एनआईए अधिकारी पर कार्रवाई

- गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। गृह मंत्रालय ने एसपी रैंक के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। समाचार एजेंसी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। गर्ग के दफ्तर को भी सील कर दिया गया है।

एनआईए के कथित भ्रष्ट अधिकारी की पहचान विशाल गर्ग के रूप में हुई है। विशाल गर्ग एनआईए के दिल्ली में स्थित मुख्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई हो। इससे पहले, 2019 में भी भ्रष्टाचार के मामले में विशाल गर्ग को निलंबित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts