मेरठ की हाकी खिलाड़ी तुलसी का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन 

मेरठ। मेरठ की महिला हॉकी खिलाड़ी तुलसी का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। केंद्रीय प्रशिक्षण हाकी शिविर झांसी में  6 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होगा। 27 मार्च से 29 मार्च 2023 तक झांसी में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर तुलसी का चयन हुआ है। 

चयन ट्रायल में समस्त प्रदेश की लगभग 150 महिला हॉकी खिलाडियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 30 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। तुलसी के चयन होने पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा. प्राचार्य मनोज अग्रवाल. हाकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली. पंकज शर्मा. रजनीश कौशल. प्रशिक्षक भूपेश कुमार. क्रीड़ा सचिव संजय दलाल. शिवा भारद्वाज. मनोज कुमार. ज्योति तालियान. प्रभा ठाकुर. अंतरराष्ट्रीय हाकी अंपायर शिवानी शर्मा. विनीत त्यागी. रीमा त्यागी. वरिष्ठ प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह. ज्योति सैनी  पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तरुणिका. एवं समस्त खिलाडियों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts