गाजियाबाद में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी खाया जहर

गाजियाबाद। जिले के नंदग्राम इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पूरा मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव घूकना कहा है। जहां सुबह साढ़े 8 बजे 20 वर्षीय दीपमाला यादव घर पर अकेली थी। हनुमान जयंती पर दीपमाला के मां-बाप पूजा करने के लिए मंदिर गए थे। इसी दौरान 26 वर्षीय राहुल चौधरी घर में पीछे से घुस आया और तमंचे से दीपमाला को गोली मार दी। इस वारदात के तुरंत बाद राहुल ने जहर खा लिया। राहुल बुलंदशहर के सलेमपुर गांव का रहने वाला है।

गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो दीपमाला मृत पड़ी थी, जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 और नंदग्राम थाने की पुलिस पहुंची। दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल ले गई। यहां दीपमाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को प्राथमिक इलाज देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अब वो दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती है।

बुलंदशहर में लड़की का ननिहाल है, वहीं दोस्ती हुई

नंदग्राम ACP रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। हालत ठीक होने के बाद उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दीपमाला के मामा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव में रहते हैं। इसके चलते दीपमाला का सलेमपुर गांव में अक्सर आना-जाना होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी राहुल से मित्रता हो गई। फिलहाल इस वारदात की वजह क्या है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts