आश्रय पालना स्थल का हुआ मेडिकल कालेज में भूमिपूजन 

मेरठ। मेडिकल कालेज के मिडिया प्रभारी डा वी डी पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को  मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्या डा आर सी गुप्ता की उपस्थिति में योग गुरु  देवेंद्र अग्रवाल ने आश्रय पालना स्थल का भूमि पूजन किया। पालना स्थल मेडिकल कालेज के न्यू गायनी ओटी ब्लॉक के समीप (रैन बसेरा के सामने) स्थापित किया जा रहा है। आश्रय पालना स्थल का उद्घाटन कल दिनांक 16/04/23 को दोपहर 12 बजे माननीय सांसद डा राजेंद्र अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।



बतातें चलें कि इस आश्रय पालना स्थल को स्थापित करने का उद्देश्य किसी भी अनचाहे नवजात शिशु को यूंही कहीं न फेका जाय बल्कि चिकित्सालय परिसर में स्थापित आश्रय पालना स्थल में छोड़ दिया जाय। पालना में शिशु के रखने के दो मिनट बाद घंटी बजेगी इस बीच शिशु को लाने वाला सुरक्षित जा सकेगा व घंटी बजने के बाद चिकित्सक नवजात को अपने संरक्षण में ले लेंगे।

भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा नारियल फोड़ा गया तथा योग गुरु  देवेंद अग्रवाल द्वारा भूमी पूजन किया गया। डा प्रेम प्रकाश मिश्रा, डा अनिल कुमार, अंकित कुमार, पंकज वाघेला, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts