भाजपा सरकार तानाशाह के रूप में कर रही काम- प्रदीप नरवाल 

कांग्रेस  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन 

कांग्रेस सत्याग्रह और निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

मेरठ। दौराला सकौती स्थित मंगलम फार्म हाउस पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में 15 जिलों के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह के रूप में काम कर रही है। इस सरकार में किसान, युवा और मजदूर पिस रहा है। जबकि महंगाई चरम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हाईकमान के आदेश पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया।

15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सत्याग्रह आंदोलन

इस दौरान मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दी ने कहा कि न्याय और सत्य की लड़ाई के लिए हमेशा आंदोलनों और सत्याग्रह हुए हैं। आने वाली 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलने वाले सत्याग्रह आंदोलन में सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुलंद आवाज के साथ शामिल हो। उन्होंने कहा प्रत्येक जिले में सत्याग्रह आंदोलन होगा। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की और निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी उतारने की बात कही।

इस दौरान कांग्रेस युवा नेता रिहान उद्दीन ने कहा कि देश का मजदूर युवा और और किसान कांग्रेस के साथ है। 2024 में देश की तस्वीर कुछ अलग होगी। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। इस दौरान बाबू जगजीवन राम का जन्म दिवस मनाया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। एडवोकेट राजीव शर्मा,चौधरी यशपाल सिंह, सतीश शर्मा, मनिंदर सूद, मथनसिंह टेढा, युसुफ, अभिमन्यु त्यागी, जाहिद अंसारी, राजकेशरी, रंजन शर्मा ठाकुर तजवीरसिंह, विनोद मोघा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts