धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जंयती 

 मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में

 हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया |

    विद्यालय के प्रधानाचार्य  कृष्ण कुमार शर्मा ने हनुमान  के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ० पायल गर्ग ने हनुमान जी के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने बताया की हनुमान जी रामभक्त थे | उन्होंने मन से श्रीराम की सेवा की | विद्यालय के संगीत अध्यापको ने हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी | छात्रों ने भजनों पर मनमोहन नृत्य भी किया |

          कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को  हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी | इस अवसर पर विवेक शर्मा, शिल्पी गुप्ता, सुधीर त्यागी, ब्रह्मानन्द शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, कविता बंसल, अंजली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे | 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts