माफिया अतीक के वकील का बड़ा खुलासा
कहा- बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट और सीएम योगी के पास भेजी जा रही चिट्ठीप्रयागराज।
माफिया अतीक अहमद की चिट्ठी बंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास भेजी जा रही है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने यह पुष्टि की है।
विजय मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अतीक अहमद ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाएगी।
वकील विजय मिश्रा ने कहा कि वह चिट्ठी ना तो मेरे पास है और ना ही मेरे द्वारा भेजी जा रही है। वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है। इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।


No comments:
Post a Comment