निकाय चुनाव में भजपा का सफाया करेगी समाजवादी पार्टी - चौ़  राजपाल 

  सपा कार्यालय पर  निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक 

 मेरठ। प्रदेश में  निकाय चुनाव को  बिगुल बजने के बाद राजनीतिक पार्टियां चुनाव रण में उतर चुकी है। उसी में से समाजवादी पार्टी  मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। इसी परिपेक्ष में जेल चुंगी स्थित कार्यालय पर पार्टी कार्यकत्ताओं की बैठक का आयोजन  किया गया।  जिसमें जिला अध्यक्ष चौ़ राजपाल  सिंह , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  सीामा प्रधान , आदिल चैाधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। 



 बैठक में कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष चौ़ राजपाल  सिंह ने कहा  कि इस बार  निकाय चुनाव समाजवादी भाजपा का पूरी तरह सफाया करेगी। उन्होंने कहा पूर्व के निकाय चुनाव का बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा भाजपा का अमृत काल  व्यापारियों, छात्रों  किसानों, के लिए बहुत बडा दुखदकाल  है।  व्यापारियों के साथ घटनाएं हो रही है। लेकिन कही सुनवाई नहीं हो रही  है। उन्होंने कहा जनता सब देख रही है। उन्होंने मेयर पद के  अभी तक छह आवेदन आए है। जिसमें सरधना  विधान सभा से  विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान व शहर विधायक रफीक अंसारी की पत्नी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होने बताया  कि  जिसका  टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष फाइनल करेंगे। उन्हें मजबूरी के साथ चुनाव मैदान में उतारा जाएंगा। उन्होंने  कार्यकत्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया । जिससे भाजपा का किला ढह सके। उन्होंने बताया चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट को लखनऊ भेजा गया है। वहां से टिकट फाइलन होने बाद ही पता चल  पाएंगा। 

वही  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा  कि समाजवादी पार्टी रालोद के साथ गठबंधन के तहत मजबूती से चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा वह मेयर के  लिए दावेदार है। लेकिन  राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी फैसला होगा उसे माना जाएगा। जो उम्मीदवार मैदान में उतरेगा । उसे धन, बल के साथ मैदान में मजबूरी के साथ चुनाव लडाया जाएगा। 

 बैठक में कार्यकर्ता आस मौ़ उफ लादेन ने कहा टिकट देने में पूरी तरह पारर्दशिता बरती जाए। जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ खडा है। उसे टिकट दिया जाए। इससे पार्टी को एक अच्छा मैसेज जाएगा। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts