आज पूरे प्रदेश में बदलाव दिख रहा है- डा. सोमेन्द्र तोमर

पंचायत घर भूड़बराल में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग निंयत्रण अभियान की शुरूआत

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

मेरठ । लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान-2023 एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में पंचायत घर भूड़बराल में स्कूल चलो अभियान-2023 एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

    मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर रहें। इस अवसर पर सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को विभाग द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया और संचारी रोग से बचाव की शपथ दिलाई। साथ ही मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों के साथ देखा। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूड़बराल व प्राथमिक विद्यालय उपलेहड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत संास्कृतिक व शैक्षणिक प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया। लोगों को सम्बोधित करते हुए सोमेन्द्र तोमर ने सरकार द्वारा किये जा रहें प्रयासों व बेसिक शिक्षकों के परिश्रम के फलस्वरूप सरकारी विद्यालयों की बदलती उत्कृष्ट छवि की सराहना की और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद एनसीआरटी को अपना रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान 2017 से पहले गुंडागर्दी और अराजकता से होती थी, प्रदेश बीमारी और भ्रष्टाचार के कारण जाना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो कदम उठाए गए उससे पूरे प्रदेश में बदलाव दिख रहा है। तत्पश्चात् हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को निकाला गया। साथ ही विद्यालय व नगर पंचायत के शिक्षकों द्वारा टी.एल.एम. मेला भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना खुराना द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरूण विकल, मण्डल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आयुष चपराना, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी, ए.सी.एम.ओ. कान्ती प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक, भूडबराल  डा0 आशीष गर्ग, प्रधानाध्यापिका सारिका गोयल, संदीप शर्मा, ज्ञानेन्द्र विकल, पवन वीर शर्मा, ग्राम सचिव संजीव गिरी, ब्लॉक अध्यक्ष, मेरठ ग्रामीण मदन मोहन भारद्वाज, शम्भू दत्त शर्मा, अंजली अग्रवाल, विनीत, सुनीता, मंजूलता, चेतना, सौम्या, लता आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts