देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि महिलाएं शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें

मसौली बाराबंकी। देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि महिलाएं शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें। महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जब जागरूक होगी तभी आर्थिक एव सामाजिक दृष्टि से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी। 

उक्त बातें बुधवार को शिव गंगा उपवन मैरिज लॉन  में प्रसार संस्था एव यूरोपियन यूनियन, बॉर्नफोड़ेंन चाइल्ड फंड इंडिया के सहयोग से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने कही उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षित होकर अपने परिवार समाज के उन्नति में विशेष योगदान दे सकती इसलिए बालिकाओं को शिक्षा अवश्य दिलाये उन्होंने कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि भूमि की मालिक महिलाएं हो जिससे सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके।

 बाल विकास सुपरवाइजर निहारिका ने कहा कि महिलाएं आज भी भयमुक्त नहीं हो पाई हैं। यह तभी हो सकता है जब महिलाएं अपनी लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आएं।प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आहवान करते हुए कहा कि हर महिला का सम्मान करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts