ये कैसा नशा ......अपनी शादी में जाना भूल गया दुल्हा 

 अगले दिन होश आया तो पहुंचा तो लड़की दुल्हे ने बेरंग लौटाया

 भागलपुर । भागलपुर के सुलतानगंज स्थित मिर्जापुर में एक शराबी अपनी ही शादी में जाना भूल गया। जब उसका नशा टूटा तो दूसरे दिन अपने होने वाले ससुराल पहुंचा। लड़की पक्ष के लोग उसे देखकर हंगामा करने लगे।देखते ही देखते गांव वालों ने दूल्हा और लड़के पक्ष को बंधक बना लिया। उनसे शादी की तैयारी में हुए खर्च देने की डिमांड करने लगे। लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया।लड़की बोली-  शराबी लड़के से बिल्कुल शादी न  करें।मामला बढ़ते देखते दुल्हे के परिवारवालों ने पैसा देना ही मुनासिब समझा। लड़के पक्ष ने पैसे लौटा दिए और किसी तरह वहां से भाग निकले।इधर, लड़की के परिवारवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की वालों का कहना है कि शादी में काफी रुपए खर्च हुए। शादी टूटने से परिवार की काफी बदनामी हुई। लड़के वालों ने हम लोगों से झूठ बोल कर शादी की साजिश रची। लड़के की शादी पहले से हो चुकी थी, उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts