स्वामी विवेकानन्द युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत - राज्यपालआरिफ़ मौहम्मद खान

एमबीबीएस ओवर ऑल टॉपर 2021 में पास आउट सुहा जमशेद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 
एमबीबीएस ओवर ऑल टॉपर 2022 में पास आउट भाव्या खत्री रही। 
बीडीएस ओवर ऑल टॉपर 2021 में पास आउट आशुतोष यादव व बीडीएस 2022 में पास आउट दिव्यांशी अग्रवाल रही
 
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में सत्र 2021 एवं 2022 के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व पूर्व आईएएस श्रीमति स्तुति नारायण कक्कड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केरल के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ़ मौहम्मद खान उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रीयां व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।


सुभारती विश्वविद्यालय आगमन पर मुख्य अतिथिराज्यपाल श्री आरिफ मौहम्मद खान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।परीक्षा नियंत्रक पूनम कौशिक के नेतृत्व में सभी संकाय एवं विभाग के प्राचार्य ने मांगल्या प्रेक्षागृह में विधिवत प्रवेश किया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।जी-20 श्रृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल  आरिफ़ मौहम्मद खान, कुलाधिपति श्रीमति स्तुति नारायण कक्कड, मेरठ लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सुभारती समूह के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज, प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव डी.के.सक्सैना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।



सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के. थपलियाल ने स्वागत भाषण में सुभारती विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों में चलाएं जा रहे विभिन्न कोर्स के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र छात्राओं को डिग्री मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया कि सुभारती विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र भविष्य में अपने संस्कारों एवं अपनी योग्यता के दम पर भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखने में अपना भरपूर योगदान देंगे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलाधिपति  स्तुति नारायण कक्कड ने कहा कि आज का दिन सभी विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। हमारे विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं देश का भविष्य है, और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में सभी विद्यार्थी अपनी क्षमता से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक मानसिकता एवं रचनात्मक विचारधारा के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे सफलता प्राप्त होती है। जीवन में कभी हार से डरना नही चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता को प्राप्त करने का कारण बनती है।
सुभारती समूह के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण ने मुख्य अतिथि केरल के  राज्यपाल आरिफ़ मौहम्मद खान का अभिनंदन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय भारतीय संस्कारों को अपने विद्यार्थियों में रोपित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपनी योगयता को राष्ट्रहित में लगाकर भारत देश को विश्व में धु्रव तारे की भांति प्रकाशवान बनाने का कार्य करें। उन्होंने महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ़ मौहम्मद खान द्वारा भारतीय संस्कृति एवं स्वामी विवेकानन्द के आदर्शो को पल्लवित करने हेतु किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो से सभागार में उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि केरल के  राज्यपाल  आरिफ़ मौहम्म्द खान ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ मेहनत करनी चाहिए, इससे निश्चित सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को विद्यार्थियों को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर रोशन करने का गौरवपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह भी गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानन्द के नाम पर सुभारती समूह ने विश्वविद्यालय स्थापित किया है। उन्होंने पास होने वाले विद्यार्थियों को कहा कि अब आपका ब्रहमर्च का आचरण पूरा हुआ, और अब गृहस्थ आचरण में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय सांस्कृतिक विरासत का गर्व के साथ विश्वभर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है और सभी विद्यार्थियों को अपने महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन मूल्यों को आत्मसात करने से हमारी संस्कृति का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि चिंता को छोड़कर काम पर ध्यान देना चाहिए और लगन से काम करने वाले विद्यार्थीं ही जीवन में सफल होते है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण को भव्य दीक्षांत समारोह के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का प्रत्येक कॉलिज एवं विभाग भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक है, जो बड़ी सराहनीय बात है।
सूभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप युवा हैं और देश का भविष्य है और आने वाले समय में आप अपनी क्षमताओं से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी विद्यार्थी के जीवन का एक ऐसा क्षण होता है, जिसमें छात्र ज्ञान अर्जित करके देश के भविष्य निर्माण में जुट जाते है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को मेरी शुभकामनाएं है कि सुभारती से संस्कार लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts