किसान मजदूर महापंचायत आज

भाकियू की पंचायत में आएंगे नरेश टिकैत, किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन आज मेरठ में किया जा रहा है। मेरठ के कमिश्नरी पार्क में महापंचायत होगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत खुद शामिल होंगे। नरेश टिकैत किसानों और मजदूरों को संबोधित करेंगे।

इस महापंचायत में किसानों की परेशानियों पर बात होगी। गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ने का मूल्य वृदि्ध, महंगी होती खेती, ट्यूबवेल पर मीटर लगने के कारण परेशान हो रहे किसान और आलू किसानों की फसलों के बेहद कम दाम मिलने, आवारा पशु इन बातों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही किसान आंदोलन के लिए रणनीति भी तय होगी।महापंचायत में वेस्ट यूपी के 10 जिलों से किसान और मजदूर शामिल हो रहे हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी महापंचायत में आएंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हर वर्ग के किसानों, मजदूरों से आह्वान किया है कि वो अपने हक की आवाज उठाने के लए महापंचायत में पहुंचे। ट्रेक्टर-ट्रॉली से काफी संख्या में किसान इस महापंचायत में आएंगे। इसको लेकर पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग भी की है। मजिस्ट्रेट भी लगाए हैं ताकि कोई अशांति न हो सके। रात को राकेश िटकैत ने क िमश्नरी पाकर्क में पहंुच कर कायर्यक्रम स्थल का जायजा िलया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts