अब आयुष वीजा पर भारत में इलाज करा सकेंगे विदेशी

भारतीय चिकित्सा से जुड़े 20 हजार वैद्य का डेटा हुआ ऑनलाइन
मेरठ। अब विदेशों में रह रहे लोग भी आयुष वीजा पर देश में उपचार करा सकेंगे । मरीज को उसके उपचार के अनुसार ही वीजा जारी किया जाएगा । जो कि पूरी तरह निशुल्क होगा। इसके िलए केंद्र सरकार इसे हरी झंडी दे चुकी हैे।  
 सीसीएसयू में तीन दिवसीय आयुर्वेद महासम्मेलन में पहुंचे आचार्य और रजिस्ट्रेशन विभाग भारत सरकार राष्ट्रीय आयोग दिल्ली के अध्यक्ष वैद्य राकेश शर्मा  ने  आयुष वीजा से जुड़ी हर जानकारी देते हुए बताया पीएम मोदी अहमदाबाद में हुई आयुर्वेद वर्ल्ड समिट में आयुष वीजा का जिक्र कर चुके हैं। WHO में भी इस पर बात हो चुकी है। आयुष वीजा ऐसे विदेशी मरीज जो भारत में आकर आयुर्वेद और इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की चिकित्सा लेना चाहते हैं। उसको आयुष वीजा उनके पासपोर्ट पर लगाकर मिलेगा।
 उन्होंने बताया अभी तक  विदेशी मरीज जो अभी सामान्य वीजा पर आते हैं, उसकी अवधि सीमित होती है, लेकिन  आयुष वीजा में इलाज लंबा चल सकता है। इस परेशानी को आयुष वीजा दूर करेगा। चिकित्सा लंबी चलनी है तो वीजा की डेट बढ़ाई जा सकेगी। मरीज को भारत में रहकर इलाज कराने का पूरा समय मिलेगा। दूसरी बात वीजा के जरिए मरीजों को आसानी से भारत में आयुर्वेद के डॉक्टर मिलेंगे।  उन्होंने बताया कि विदेश में रहे लोग भी आयुर्वेद के चिकित्सकों के संबंध में आयुष मंत्रालय के पोर्टल हील इन इंडिया से जानकारी ले सकते हैं। आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और सिबारिप्पा सहित अन्य भारतीय पद्धतियों के जो डॉक्टर हैं, उनकी सारी सूचना पोर्टल पर उपलब्ध है तो मरीजों को यह फायदा मिलेगा।उन्होंने बताया आयुष वीजा  विदेशी मरीजों के लिए होगा। विदेश में हर दूतावास में मरीज भारत के आयुष वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं से वीजा जारी होगा। आयुष वीजा निशुल्क होगा, लेकिन इलाज का जो खर्च आएगा वो मरीज को भारत में देना होगा।
 20 हजार आयुर्वेद चिकित्सक हील बाइ इंडिया पोर्टल पर हैं?
  बतादें आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में 20 हजार वैद्यों को हील इन इंडिया और हील बाई इंडिया ये दोनों पोर्टल से जोड़ चुके हैं। देश के अन्य वैद्य भी इससे जुड़े रहे हैं। भारत में लगभग 5 लाख प्रैक्टिसनर वैद्य हैं।  उन्होंने बताया आयुष वीजा पर  वदेशी मरीज का उपचार होने से देश को बडा राजस्व मिलेगा जो देश के िवकास में काम आएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts