होली पर पुरानी रंजिश में चले लाठी—डंडे, थाने में दी तहरीर

मेरठ। कंकरखेड़ा में बुधवार रात होली पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने फायरिंग करने का आरोप लगाया। सारी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 प्रेम नगर निवासी सवेरा पत्नी संदीप ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर होली खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाएं गाली गलौज व अभद्रता करते हुए उसके घर में घुस गई। जहां उन्होंने महिला के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद मामला शांत हो गया।
लेकिन देर शाम को फिर से दोनों पक्ष आमने—सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि पड़ोसी महिला दो कार सवार एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर महिला के घर जा धमकी। जहां हमलावरों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोग चोट लगने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। देर रात तक थाने में भी हंगामा चलता रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts