खुशहाल परिवार दिवस : सीएचसी सिखेड़ा पर 13 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन का स्थाई साधन

-   जनपद में 15 महिलाओं ने आईयूसीडी और 13 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनाई

अस्थाई साधनों में 20 महिलाओं ने जताया गर्भ निरोधक इंजेक्शन “अंतरा” पर भरोसा 

 

हापुड़, 22 मार्च, 2023  खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर मंगलवार को अपना परिवार पूरा कर चुकी 13 महिलाओं ने स्वेच्छा से परिवार नियोजन का स्थाई साधन (नसबंदी) अपनाया। सिंभावली ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)सिखेड़ा पर सभी इच्छुक महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। सीएचसी प्रभारी डा. आनंद मणि ने बताया- सभी लाभार्थी पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने बताया- खुशहाल परिवार दिवस पर जनपद में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लाभार्थियों की आशंकाओं का भी समाधान किया गया। हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने और परिवार नियोजन सेवाएं प्राप्त करने के इच्छुक दंपति की जिज्ञासा शांत करने के लिए किया जाता है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया - सीएचसी सिखेड़ा पर 13 महिलाओं को नसबंदी की सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही पूरे जनपद में परिवार नियोजन के अस्थाई साधन भी उपलब्ध कराए गए। खुशहाल परिवार दिवस पर जनपद में कुल 15 महिलाओं ने आईयूसीडी (इंटरा यूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस) और 13 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी (प्रसवोत्तर इंटरा यूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस) लगवाकर परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाया। इतना ही नहीं 20 महिलाओं ने तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन “अंतरा” भी अपनाया। 

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ बृजभान यादव ने बताया - जनपद में हर बृहस्पतिवार को “अंतराल दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य दो बच्चों के बीच सुरक्षित अंतर का महत्व बताने और इसके लिए जरूरी परिवार नियोजन साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया आईयूसीडी परिवार नियोजन का दीर्घ कालिक उपाय हैइच्छानुसार इसका प्रयोग रोकने पर गर्भधारण किया जा सकता है। पीपीआईयूसीडी का प्रयोग प्रसव के तुरंत बाद किया जाता है।

---

फरवरी तक 42 पुरुष और 1588 महिलाएं करा चुकीं नसबंदी

जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया- जिले में इस वर्ष कुल 42 पुरुषों ने नसबंदी कराकर समझदारी दिखाई। जिले में 1588 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाया। अस्थाई परिवार नियोजन साधनों की बात करें तो इस वर्ष 5889 महिलाओं ने दो बच्चों के बीच सुरक्षित अंतर रखने के लिए आईयूसीडी, 8774 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी, 37 महिलाओं ने पीएआईयूसीडी और 7331 महिलाओं ने गर्भनिरोधक इजेक्शन “अंतरा” अपनाया। यह आंकड़ा एक अप्रैल, 2022 से 20 फरवरी, 2023 तक का है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts