स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छतारी : स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बा में 10 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

गुरुवार को छतारी नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन अभियान 10 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयोजित अभियान का शुभारंभ ईओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशेष अभियान के तहत सफाई कर्मी घर घर जाकर कूड़ा कलेक्शन करेंगे। कस्बा में यह अभियान 10 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जो कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक सफाई करेंगे। इस मौके पर सुमतवीर शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अतिकुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts