सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर

 पत्नी ने लगाया शराब के नशे में पीटने का आरोप

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि विनोद कांबनी ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौच और पिटाई भी की।

मुंबई पुलिस के मुताबिक विनोद कांबली की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts