जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने का बैन
रियो ओलंपिक में रचा था इतिहास, डोप टेस्ट में हुईं फेलनई दिल्ली (एजेंसी)।
रियो ओलिंपिक में चौथा स्थान हासिल कर करने रातों रात मशहूर होने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर मुसीबातों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपा पर इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन करने का आरोप लगाते हुए 21 महीने के लिए बैन लगाया है। दीपा डोपिंग टेस्ट में फेल हो गई हैं और उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है। दीप पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 तक लागू रहेगा।
इंटरनेशनल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में रखा है। इस पदार्थ को 2021 के बाद बैन कर दिया गया था। पहले खबरें थीं कि दीपा को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की वेयरबाउट्स गाइडलाइंस यानी अपने ठिकाने की जानकारी देने वाले नियमों का उल्लंघन किया था। लेकिन अब ये सामने आया है कि दीपा डोपिंग में पॉज़िटिव पाई गई हैं।
दीपा ने 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसा करने वाली वे पहली जिम्नास्ट थीं। इस ओलंपिक में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था।
No comments:
Post a Comment