बंदरों के हमले से घायल किशोर की मौत
छत पर टहलते समय दौड़ाया तो बचने के लिए कूद गयामेरठ। शहर व देहात में बंदरों का कहर बरपा हुआ है।थाना मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल में बंदरों केे हमले में घायल किशोर की मौत हो यी। उसका एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। छत से गिरने के कारण उसके सिर की हड्डी टूट गयी थी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी होमगार्ड मोहसिन का 15 वर्षीय पुत्र शामी शनिवार को छत पर घूम रहा था। बंदरों का झुंड छत पर आ गया और किशोर शामी को घेर कर हमला करने का प्रयास किया। बचाव के लिए आनन.फानन वह छत से कूद पड़ा। छत से नीचे कूदने पर किशोर की सिर की हड्डी टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गया था।परिजनों ने आनन.फानन स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के चौरसिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।वहां पर उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। शामी दो भाई है। शामी बड़ा था, उसका एक छोटा भाई भी है।
No comments:
Post a Comment