संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला
श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकीप्रयागराज।
संगम पर मकर संक्रांति स्नान शुरू हो गया। भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम संगम तट पर पहुंचने लगा। हर हर महादेव और हर हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है। इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो गया। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे।
शनिवार की रात 8:44 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास उतर जाएगा। उदया तिथि की मान्यता के क्रम में पुण्यकाल रविवार की सुबह से शाम तक रहेगा। लेकिन संगम पर डुबकी शनिवार को ही लगने लगी। सूर्य के उत्तरायण होने से पहले मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला शिविरों में पहुंचने लगा।
दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मद्देनजर मेला क्षेत्र में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन एएसपी समेत कुल 19 अफसरों के पर्यवेक्षण में फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई है। 155 सीसीटीवी कैमरों के अलावा कुल पांच ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
पीएम मोदी ने दी भोगी व उत्तरायण की शुभकामनाएं
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में आज मकर संक्रांति, भोगी और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को भोगी और उत्तरायण के त्योहारों की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, 'भोगी की शुभकामनाएं। सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उत्तरायण की भी शुभकामनाएं देशवासियों को दी और कहा कि हमारे जीवन में खुशियों की बहुतायत हो।
बता दें कि भोगी त्योहार पोंगल के चार दिनों के पहले दिन कई दक्षिणी राज्यों में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण फसल उत्सवों में से एक है। वहीं उत्तरायण भी फसल से जुड़ा त्योहार है। यह गुजरात में मनाए जाने वाले प्रमुख पतंगबाजी उत्सवों में से एक है।
भोगी त्योहार मुख्य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भगवान इंद्र, बारिश और बादलों के देवता के सम्मान में मनाया जाता है। किसान इस दिन भगवान इंद्र की पूजा करते हैं। अच्छी बारिश और भरपूर फसल के लिए आज के दिन उनका आशीर्वाद मांगते हैं।

No comments:
Post a Comment