हापुड में एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर   

 दूसरे एक लाख के ईनामी को मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार 

 भुठभेड में एक दरोगा भी हुआ घायल 

 मेरठ। रविवार को हापुड पुलिस को उस समय बडी सफलता मिली जब उसने एक लाख के ईनामी बदमाश मनोज भाटी को मुठभेड में मार गिराया। जबकि उसका दूसरा साथी को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड में एक दारोगा भी घायल हुआ है। जिसका उपचार किया जा रहा है। 



 एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया रविवाद की दोपहर लखन की हत्या में प्रयुप्त पिस्टल की बरामगी के लिए  टीम दोनो बदमाशों को लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र पूठा हुसेनपुर मार्ग  पर स्थित एक नलकूप पर पहुंचो थे। जहंा मनोज भाटी ने हेड कांस्टेबिल  रविनद्र की पिस्टल छीनकर एसओजी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पर गोली चला दी ओर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में मनोज को एक गोली लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया । मनोज का दूसरा साथी वहां से भागने लगा तो उसे मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया प्रभारी निरीक्षक व मनोज को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड दिया। 



 उन्होंने बताया मारा गया बदमाश मनोज भाटी गौतमबुद्घ नगर के दादरी क्षेत्र के नगंला नैनसुख का रहने वाला था। जबकि दूसरा बदमाश अंकित हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के भैसरावली  का रहने वाला है। हत्याकांड में शामिल एक तीसरा एक लाख का इनामी शुभम फरार है। जो फरीदाबाद क्षेत्र के थाना सारन का रहने वाला है। मारे गये बदमाश के खिलाफ ३५ आपराधिक मामले विभिन्न जिलो में दर्ज है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts