कंझावाला कांड

 मृतका अंजलि के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया
परिवार को 10 लाख की मदद देने का किया एलान
नई दिल्ली (एजेंसी)।
नव वर्ष पर दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई अंजलि की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बुधवार को मृतका के घर पहुंचकर स्वजन से मुलाकात की है।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा, "वह अपने परिवार की अकेली कमाने वाली थी। उसके परिवार को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के बजाय विपक्ष को नष्ट करने के लिए सभी शक्तियों का उपयोग कर रही है।"
वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर सुल्तानपुरी की घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि आप नेता इस संवेदनशील मामले पर राजनीति से प्रेरित बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी के नेताओं को गलत बयानबाजी करने से रोकना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts