भाजपा वाले हमें शूद्र मानते हैं

 हम संतों के पास जाते हैं तो उन्हें तकलीफ होती हैः अखिलेश यादव

लखनऊ। लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में मां पीतांबरा 108 कुंडली महायज्ञ चल रहा है। इसमें शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। अखिलेश को देख कर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। काले झंडे दिखाए जाने पर अखिलेश यादव भड़क गए।                  अखिलेश ने कहा, ''BJP के लोग हमें शूद्र मानते हैं। हम संतों के पास जाते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है।'' अखिलेश बोले- BJP ने मुझे यहां आने से रोकने के लिए गुंडे भेजे अखिलेश यादव ने कहा, ''मैं मां पीतांबरा के महायज्ञ में शामिल होने और आयोजक से मिलने आया था। मैंने परिक्रमा की और आशीर्वाद लिया। इससे BJP के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। BJP के बिना RSS नहीं और RSS के बिना BJP कुछ नहीं। जिन्होंने हमें बुलाया, उनको और BJP-RSS के लोग धमकी दे रहे हैं। BJP धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती। BJP ने यहां मुझे रोकने के लिए गुंडे भेजे थे। यहां कोई पुलिस अधिकारी नहीं था। रात में ही पुलिस प्रशासन को हटा दिया गया था।'' अखिलेश यादव ने कहा, "BJP के लोगों को तकलीफ है कि हम धार्मिक स्थानों पर क्यों आशीर्वाद लेने जा रहे हैं? समय बदलेगा। समय बदलता है। उन्हें भी पता लग जाएगा कि उन्हें कैसी व्यवस्था मिलती है?'' स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें हमने कहा है कि जातीय जनगणना के आंदोलन में आगे बढ़ें। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, "किसी के साथ किसी भी तरीके का व्यवहार हो सकता है। ये BJP के लोग हैं। झूठे लोग हैं। BJP बेरोजगारी महंगाई खत्म नहीं कर पा रही है। इसलिए ऐसे काम कर रही है। BJP के लोगों ने जान-बूझकर मेरी NSG हटाई। मेरा घर छीना गया। आज मैं समझ सकता हूं कि BJP के लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts