राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जन्म दिन पर किया याद 

 विक्टोरिया पार्क में अधूरे बालिका छात्रावास को पूर्ण कराने की मांग की 

मेरठ।जनवरी 1948 में  प्रथम राष्ट्रीय महिला पाठशाला की स्थापना करने वाली राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन सुभाष नगर में  राज सिंह के आवास में मनाया गया। इस दौरान सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।   

बामसेफ के जिलाध्यक्ष डा कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्ष 1948 के जनवरी माह में सावित्रीबाई फुले ने पुणे में प्रथम राष्ट्रीय महिला पाठशाला की स्थापना की गयी थी। उसके बाद पूरे देश में अनेकों महिला शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया। उसी कड़ी में  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  मायावती ने विक्टोरिया पार्क में बालिका छात्रावास की नींव 1995 -96 में रखी गयी थी। लेकिन दुर्भाग्य से छात्रावास का निर्माण आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर बामसेफ व अन्य इकाई द्वारा यह मांग रखी गयी कि अधूरे पड़े बालिका छात्रावास का निर्माण राष्ट्रहित व जनहित में पूर्ण कराया जाए। यही राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को सच्चा सम्मान होगा। इस सबंध में एक पत्र जिलाधिकारी दीपक मीणा व सीडीओ शंशाक चौधरी को दिया गया। इस मौके पर रेखा सैनी, जगवीर सिंह, सुरेश सैनी, हरपाल यादव, सुखवीर सिंह, दिलावर सैनी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts