सांड ने महिला को सींग मारकर मार डाला

 2 दिन में आवारा सांड के हमले से 2 मौतें
मेरठ। अगर आप सड़क पर निकल रहे है तो सांड से बचकर चले हो सकता है वह आप पर जानलेवा हमला कर सकता है। थाना सरधना के मीरपुर गांव में घेर में बंधे गोवंश को बचाने के लिये गयी एक महिला पर सांड से हमला कर किया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। जिले में सांड के हमले की ये दूसरी घटना है।
घटना मेरठ के सरधना के रोहटा ब्लॉक के मीरपुर की है। गीता पत्नी नीतू घेर में बंधे गोवंश को बचाने गई। वहां सांड ने महिला पर हमला कर दिया। सांड का सींग महिला की कमर में घुस गया। इससे महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए। किसी तरह महिला को बचाया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां सोमवार सुबह गीता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पति नीतू ने बताया कि पत्नी गीता रविवार को खेत में घास लेने गई थी। गीता घास लेकर वापस लौट रही थी तो देखा कि सांड गोवंश को परेशान कर रहा था। गीता गोवंश को बचाने के लए आगे बढ़ी तभी सांड ने महिला पर हमला बोल दिया। गुस्सा, सांड से बचकर गीता भागने लगी। लेकिन सांड ने तभी महिला को टक्कर मारी और कमर में सींग घुसा दिया। इससे महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts