हापुड़ में कार तालाब में गिरी, 4 की मौत

 बंद होंडा सिटी में सुबह मिले शव, देर रात हुआ हादसा

धौलाना।
हापुड़ में एक कार तालाब में पलट गई। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। मरने वाले चारों लोग हापुड़ के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर डीएम मेधा रूपम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हादसा कपूरपुर क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर में हुआ। घटना बुधवार देर रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी सुबह हुई। चारों लोग गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में काम करते थे। सभी होंडा सिटी कार से घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर चारों के शवों को गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया। गाड़ी को भी निकलवाया गया है। शव गाड़ी के अंदर से मिले हैं। चारों मृतक की पहचान हो गई है। परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों में राहुल पुत्र पप्पू (23) निवासी कमरुद्दीन नगर, थाना कपूरपुर, हारून पुत्र सिराजु (34) निवासी कमरुद्दीन नगर, थाना कपूरपुर, शौकीन पुत्र अलीमुद्दीन (40) निवासी समाना थाना कपूरपुर अरुण पुत्र नामालूम (30) निवासी ककराना, थाना धौलाना हैं।
गाजियाबाद से लौट रहे थे चारों लोग
पुलिस ने बताया चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। रात में गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया, ''सुबह करीब 7 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। बताया गया था कि एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार ग्राम कमरुद्दीन नगर में तालाब में गिरी हुई है। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे और कार को बाहर निकाला गया, तो उसमें चार लोग मृत मिले। सभी की पहचान हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts