मानव मूल्यों के साथ हमने शिक्षा को प्रत्येक जनमानस तक ले जाना होगा अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी


आईआईएमटी विश्वविद्यालय में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष का आगमन  

मेरठ।
 आईआईएमटी विश्वविद्यालय में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी का आगमन हुआ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ0 दीपा शर्मा ने अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी का स्वागत किया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का विश्वविद्यालय में आगमन के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए कटिबद्ध है।
प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा के महत्वपूर्ण पहलूओं पर चर्चा की। अपने सम्बोधन में प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि नैतिक मूल्यों के अभाव में शिक्षा का दर्शन अधूरा है। मानवमूल्यों के साथ हमंे शिक्षा को प्रत्येक जनमानस तक ले जाना होगा। भारत के संविधान में भी निर्दिष्ट है कि शिक्षा का अधिकार सभी को है। उन्होंने आगे कहा, भारत जो पहले भी विश्व गुरु था और आज फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। इसका आधार मानव मूल्य युक्त शिक्षा का दर्शन ही है, जिसे स्वामी विवेकानंद ने समस्त विश्व को शिकागो सम्मेलन में बताया था। उन्होंने कहा हमें नारी शक्ति व देश का सम्मान करना चाहिये। उन्होंने रामचरितमानस से कई प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण लेते हुए छात्रों को समझाया। उन्होंने कहा भारत भूमि विवाद की नहीं, अपितु संवाद की भूमि हैं।
कुलपति डा0 दीपा शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से सम्बन्धित संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा शैक्षिक उन्नति की ओर अग्रसर आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने आईआईसी रैंकिंग नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts