कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा,'भारत जोड़ो यात्रा करेगी देश को एक सूत्र में पिरोने का काम'

मेरठ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को साथ जोड़ना बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा इसको आसान करेगी। हमने वो समय भी देखा जब साइकिल पर लोग पत्थर फेंका करते थे। लेकिन हमने उसको फूल समझकर स्वीकार किया। आज भी वही विकट समस्या हमारे सामने है, लेकिन कांग्रेस को खड़ा करना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts