यमुना पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार

 नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत

औरैया।
औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार निकलवाई।


कार में एक युवक का शव मिला। पास में मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से मृतक की शिनाख्त मुंबई में तैनात नेवी के चीफ इंजीनियर गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल (33) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जालौन जिले की ओर से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी।



घटना औरैया सीमा क्षेत्र में होने पर औरैया कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, देवकली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल के नीचे उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। रात एक बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts