मुंबई में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

वीडियो भी बनाया, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा
मुंबई (एजेंसी)।
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई  पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना कुर्ला इलाके की है। यहां तीन लोगों ने एक 42 वर्षीय महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया। फिलहाल, महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुर्ला थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म के दौरान इस घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने पुलिस या किसी और को इसके बारे में बताया तो वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा। बाद में महिला ने पड़ोसियों को इस घटना के बारे में सारी जानकारी दी। पड़ोसियों ने महिला की आपबीती सुनकर एक एनजीओ से संपर्क करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts