नगर निगम ने शुरू किया 75 घंटे सफाई का महा अभियान 

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों से वसूला 63 हजार रुपये जुर्माना

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय के अन्तर्गत वाराणसी नगर निगम ने गुरुवार से 75 घंटे सफाई का अभियान प्रारम्भ किया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देशन में इस सफाई अभियान में नगर निगम वाराणसी क्षेत्र में चिन्हित कुल 141 जीवीपी प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को समाप्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। नगर निगम ने सुबह सभी 141 स्थानों पर अपने 400 सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई का कार्य प्रारम्भ किया। जिसके उपरान्त सभी स्थानों की सफाई करा दी गयी। सफाई कराने के बाद नगर निगम ने इन स्थानों पर सेल्फी प्वाइन्ट तैयार किया। जहाॅ नागरिकों ने अपनी सेल्फी लेते हुये सफाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। इस सफाई अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये नगर निगम के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर सजीव प्रसारण किया गया। नगर निगम ने प्रथम चरण में 141 प्वाइंट में से मुख्य 15 कूड़ा फेकने के स्थान को चयनित कर इन स्थानों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करा दिया। जिसके अन्तर्गत नगर निगम के सामान्य अभियन्त्रण विभाग ने आवश्यकतानुसार कहीं-कहीं इन्टरलाकिंग तथा कहीं-कहीं बैठने के लिए बेन्च लगाना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के उद्यान विभाग ने गमलों एवं पौधों से सजावट का काम शुरू कर दिया है। आलोक विभाग प्रकाश की व्यवस्था कर रहा है। नगर निगम सौन्दर्यीकरण के इस कार्य को दो दिनों में पूर्ण करा लेगा। वहीं दूसरी तरफ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा एनपी सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं प्रवर्तन दल ने लहुराबीर एवं मलदहिया क्षेत्रों में भ्रमण कर गंदगी फैलाने वालों एवं अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 63 हजार का जुर्माना वसूला। साथ ही भविष्य में गंदगी न करने के लिए चेतवानी भी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा एनपी सिंह ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत दो दिसम्बर को नमो घाट से अस्सी घाट तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। तथा गन्दगी करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts