मुंबई में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे सड़क हादसे में घायल,30 फीट नीचे गिरी कार

मुंबई। पुणे जिले में शनिवार सुबह फार्च्युनर गाड़ी बाणगांव नदी के पुल से तीस फीट नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में पुणे के रुबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डॉ. कपिल जिरपे ने बताया कि जय कुमार गोरे के सीने में हल्की चोट लगी है, उनकी पल्स और बीपी नार्मल है। जयकुमार गोरे के साथ सफर कर रहे उनके सहायक रुपेश सालुंखे सहित अन्य तीन लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनों का इलाज पुणे के रुबी अस्पताल में जारी है। जयकुमार गोरे सातारा जिले के मानखाटव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं। आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब जयकुमार गोरे पुणे से अपने गृहनगर दहीवाड़ी जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी फलटन में बाणगंगा नदी पुल पर पहुंची तो चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। जिससे गाड़ी पुल से सीधे 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से सभी को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts