यूपी उपचुनाव- 2022
तीनों सीटों पर मतदान खत्म, आठ को आएंगे परिणामशाम 5 बजे तक मैनपुरी में 51.2 और खतौली में 54.5 फीसदी मतदान, रामपुर में 31.22 प्रतिशत
लखनऊ।
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह पारा 10 से 12 डिग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 51.2 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 49.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 48.5, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 48.2, करहल विधानसभा क्षेत्र में 53.1 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22 प्रतिशत मतदान
रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। यहां सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
No comments:
Post a Comment