मैनपुरी उपचुनाव में अमिताभ ठाकुर ने ठोंकी ताल

सैफई की रौली यादव को बनाया प्रत्याशी

मैनपुरी।
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने भी ताल ठोंक दी है। उनकी पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। अधिकार सेना ने शनिवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। अमिताभ ठाकुर ने सैफई निवासी रौली यादव को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा जो खुद को डबल इंजन की पार्टी कहती है। मेरी निगाह में वह ट्रिपल इंजन की पार्टी है। भाजपा हर व्यवस्था का अपने फायदे के लिए अनुचित प्रयोग करने में माहिर है। उन्होंने उपुचनाव में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts